Breaking News

वाराणसी में प्रदर्शनकारियों से मिलेंगी प्रियंका गांधी

10 Jan, 2020 997

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को वाराणसी पहुंची और वहां से वह संत रविदास मंदिर में गयी जहां उन्होंने प्रार्थना किया । कांग्रेस महासचिव वहां से पंचगंगा घाट गयी जहां उन्होंने वहां स्थित श्रीमठ में पूजन एवं दर्शन किया। चार घंटे के कार्यक्रम में प्रियंका संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नगारिक पंजी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार कर लिया था। प्रियंका जिन आंदोलनकारियों से बातचीत करेंगी उनमें 14 माह की चम्पक की मां एकता शेखर सिंह, पिता रविशेखर, दलित सामाजिक कार्यकर्ता अनूप श्रमिक, कांग्रेस कार्यकर्ता मनीष सिन्हा, बुनकर परिवार से आने वाली सान्या अनवर, धनञ्जय शुग्गु, नितेश कुमार, बीएचयू के छात्र दीपक और विवेक कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं।

अन्य खबरे