Breaking News

शिवाजी से पीएम मोदी की तुलना से मचा सियासी घमासान

14 Jan, 2020 913

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पीएम मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से एक पुस्तक में करने के बाद सियासत गरमा गई है. महाराष्ट्र के एक बीजेपी कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी से तुलना करते हुए एक किताब लिखी है. इस किताब के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में तूफान मच गया है. भाजपा कार्यकर्ता की लिखी किताब का नाम है 'आज के शिवाजी : नरेंद्र मोदी'. इस किताब को महाराष्ट्र कांग्रेस ने महान मराठा सम्राट शिवाजी की अवमानना करार दिया. इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज राज्यव्यापी आंदोलन करने की घोषणा की है. शिवसेना भी इस किताब से बिफर गई है. किताब की आलोचना करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के पूजनीय व्यक्तित्व हैं. उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती. हालांकि बीजेपी ने इस किताब से किनारा कर लिया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा कि उनकी पार्टी का इस विवादित किताब से कोई भी लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि किताब लिखने वाले लेखक और भाजपा कार्यकर्ता जय भगवान गोयल ने भी बवाल मचने के बाद माफी मांगी है औ

अन्य खबरे