Breaking News

सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है शिवसेना -कदम

16 Jan, 2020 864

in24 न्यूज़/संवाददाता.  शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राऊत द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज होने का उदयनराजे भोसले से सबूत मांगने वाले बयान पर बीजेपी विधायक राम कदम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. घाटकोपर से बीजेपी विधायक राम कदम ने संजय राउत के इस बयान को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि जिस छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लेकर शिवसेना बड़ी हुई और जिनके नाम पर राजनीति करती है उन्हीं के वंशजों से सबूत मांगना उनके परिवार के लिए कितना बड़ा कष्ट है इस बात का अंदाजा लगा सकता हूं. उन्होंने शिवसेना पर भी निशाना साधा और कहा कि सत्ता के लिए शिवसेना ने सारे वसूल त्याग दिए हैं. विधायक राम कदम ने कहा कि हमने संजय राउत के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और जब तक मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता तब तक हम चुप बैठने वाले नहीं हैं.  

अन्य खबरे