Breaking News

साध्वी प्रज्ञा पहुंचीं एनआईए कोर्ट

07 Jun, 2019 1186

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की चुनी गई सांसद और मालेगांव बम ब्लास्ट प्रज्ञा ठाकुर शुक्रवार को एनआईए कोर्ट पहुंची. उन्हें गुरुवार को भी कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह पहुंच नहीं सकी थीं. इस हफ्ते यह दूसरा मौका था, जब वह कोर्ट में पहुंच नहीं सकीं. इससे प्रज्ञा के वकील प्रशांत मागू ने कोर्ट से कहा, वह हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं और सफर नहीं कर सकतीं. हालांकि अदालत ने उन्हें एक दिन की मोहलत देते हुए शुक्रवार को पेश होने के लिए निर्देश दिया था, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार होने को कहा था.

अन्य खबरे