सिद्धू पर महिला ने फेंका चप्पल
09 May, 2019
1135
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस के बड़बोले नेता नवजोत संघ सिद्धू पर एक महिला ने रोहतक की सभा में चप्पल फेंक दिया. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर हरियाणा के रोहतक में जनसभा करने गए पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर महिला ने चप्पल फेंक दिया. इसके बाद जनसभा में बवाल मच गया. हालांकि वह चप्पल सिद्धू को लगी नहीं लेकिन इस घटना से कांग्रेसी इतने ज्यादा क्रोधित हो गए कि उन्होंने पुलिस के सामने ही महिला को जमकर पीटा. रोहतक के गांधी कैंप में कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा के लिए नवजोत सिंह सिद्धू वोट मांगने गए थे. इस दौरान सिद्धू के काफिले के सामने आकर कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए. जब सिद्धू मंच पर लोगों को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान एक महिला ने उन पर चप्पल फेंक दिया.