Breaking News

सोशल मीडिया पर बीजेपी के नेताओं का नया नारा मैं हूं मोदी का परिवार

05 Mar, 2024 2083

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सोमवार को अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपाअध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अधिकतर टॉप प्रोफाइल के बायो में दी गई जानकारी को अपडेट कर इसमें ‘मोदी का परिवार’ शब्द भी जोड़ लिया। सोमवार दोपहर को बायो में यह फेरबदल तब देखने को मिला, जब कुछ ही देर पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पूरा देश उनका (पीएम मोदी) परिवार है। ऐसे में समझा जा सकता है कि पीएम के उस बयान के मद्देनजर भाजपा के और नेताओं ने पार्टी की रणनीति के तहत उसे एक्स अकाउंट पर बायो में ऐड ऑन (जोड़ लिया) कर लिया। बता दें कि पटना में इंडिया गठबंधन की रैली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मोदी पर परिवारवाद को लेकर बड़ा हमला बोला था।

अन्य खबरे