स्मृति ईरानी के खास कार्यकर्ता की अमेठी में हत्या
26 May, 2019
1054
संवाददाता/in24 न्यूज़.
स्मृति ईरानी के खास कार्यकर्ता की हत्या से अमेठी में घमासान मचा हुआ है. गौरतलब है कि अमेठी में बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान और बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुरेंद्र सिंह को स्मृति ईरानी का करीबी माना जाता है. गोली लगने के बाद लहूलुहान हालत में सुरेंद्र सिंह को ट्रॉमा सेंट्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा गया. अमेठी के एसपी ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की सुबत 3 बजे गोली मारकर हत्या की गई है. पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है. एसपी के मुताबिक, सुरेंद्र सिंह की हत्या किसी पुराने या राजनीतिक विवाद की वजह से हो सकती है.