Breaking News

हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान आवारा गायों ने गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को किया घायल

14 Aug, 2022 608

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल पर शनिवार को ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा के दौरान आवारा गायों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक गांधीनगर की बताई जा रही है। गाय के हमले के बाद नितिन पटेल के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। बता  की पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की सबसे अपील की है। 

अन्य खबरे