हार्दिक पटेल को मंच पर युवक ने जड़े चांटे
19 Apr, 2019
1103
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाटीदार आंदोलन के नेता और कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल को गुजरात में चुनावी जनसभा में एक शख्स ने मंच पर चढ़कर थप्पड़ जड़ दिया. वह गुजरात के सुरेंद्रनगर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. हार्दिक पटेल भाषण दे ही रहे थे कि उन्हें अचानक से एक थप्पड़ आकर लगा. कुछ देर तक उन्हें कुछ समझ नहीं आया. शख्स ने मंच पर चढ़कर आव देखा न ताव उन्हें थप्पड़ जड़ दिया. यहां तक कि मंच पर बैठे लोगों को भी थोड़ी देर तक कुछ समझ नहीं आया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. घटना को लेकर हार्दिक पटेल ने भाजपा पर निशाना साधा. हार्दिक ने कहा कि भाजपा मुझे मरवाना चाहती है लेकिन मैं किसी से डरना वाला नहीं हूं.