Breaking News

ज़मीन घोटाले में संजय राउत से ईडी करेगी पूछताछ

27 Jun, 2022 657

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ज़मीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संजय राउत को समन भेजा है। राउत को कल पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बता दें कि इससे पहले भी संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की गई थी। फिलहाल 11 करोड़ की संपत्ति के बारे में कल राउत को ईडी के समक्ष पेश होना होगा।

अन्य खबरे