Breaking News

मायावती मां का 92 साल की उम्र में निधन

14 Nov, 2021 858

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती का 92 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के रकाबगंज इलाके में रहती थीं। मायावती ने बताया कि मां को इलाज के दौरान हार्ट अटैक आया था। वह बहुत नेक और विशुद्ध पारिवारिक महिला थीं। अपने सभी बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए उन्होंने हमेशा बड़ी मेहनत और लगन से काम किया। अपने आखिरी समय तक वह परिवार के बीच ही रहीं। वह सभी लोगों के लिए शक्ति व प्रेरणा स्रोत बनी रहीं। बसपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, मायावती मां के अंतिम दर्शन करने नई दिल्ली के 3-त्यागराज मार्ग रवाना हो चुकी हैं। बसपा के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने भी रामरती के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की पूज्य माता रामरती का 92 साल की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। कुदरत सभी को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार बहनजी के दिल्ली पहुंचने और परिवार के एकत्र होने पर कल किया जाएगा।’ बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने भी शोक व्यक्त किया है।

अन्य खबरे