Breaking News

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने किया ऐसा कारनामा, हो गया वीडियो वायरल

06 Dec, 2021 585

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (lalu prasad yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (tej pratap yadav) अपने कार्यों और बयानों से हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. अब तेज प्रताप यादव ने एक और ऐसा काम किया है जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं. दरअसल तेज प्रताप यादव ने एक नया आईफोन (i phone) सड़क पर कलम बेच रही एक बच्ची को खरीद कर दे दिया, ताकि वह ऑनलाइन पढ़ाई कर सके. तेज प्रताप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। 

खबर के अनुसार, शनिवार को तेज प्रताप यादव पटना में किसी काम से निकले थे। तभी उनकी नजर बाजार में कलम बेच रही एक गरीब बच्ची पर पड़ी। तेज प्रताप ने बच्ची को अपने पास बुलाया और उससे बात करने लगे. बातों बातों में ही बच्ची ने तेज को बताया कि उस के पिता ऑटो चलाते हैं और वो स्कूल नहीं जाती, क्योंकि स्कूल में ऑनलाइन क्लास चल रही है और उसके पास मोबाइल नहीं है.

यह सुन तेजप्रताप का दिल पसीज गया और उन्होंने वहीं एक दुकान में ले जाकर बच्ची को नया आईफोन खरीद कर दिला दिया। इसके बाद उन्होंने बच्ची को कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करना। हालांकि बच्ची को यह नहीं पता था कि उसे आईफोन गिफ्ट करनेवाला कौन है?


तेज के इस कार्य को सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं, और यह वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया है.

तेज प्रताप बच्चों के प्रति उनका प्रेम भी कई बार देखा जा चुका है। साल 2018 में अपने जन्मदिन के मौके पर तेज प्रताप पूरे दिन दलित बच्चों के साथ रहे थे। उन्होंने गरीब दलित बच्चों के साथ केक काटा था और सभी को अपने हाथों से केक खिलाया था, इसके बाद बच्चों को गिफ्ट भी दिए थे।

अन्य खबरे