Breaking News

समृद्धि एक्सप्रेस वे का पहला खंड जल्द होगा शुरू - नितिन गडकरी

31 Oct, 2022 640

संवाददाता/ in24 न्यूज़।  

नागपुर और मुंबई को जोड़ने वाले समृद्धि एक्सप्रेस वे का पहला खंड जल्द ही नागपुर और शिरडी के बीच शुरू हो जायेगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि समृद्धि एक्सप्रेस वे के शुरू होने से  पुणे और औरंगाबाद के बीच यात्रा में सवा दो घंटे कम समय लगेगा। इस खंड के शुरू होने से औरंगाबाद और नागपुर के बीच की दूरी साढ़े पांच घंटे में पूरी की जा सकेगी। एक ट्वीट में श्री गडकरी ने कहा कि यह राजमार्ग 2 सौ 68 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें पुणे शहर के चारो तरफ 39 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रिंग रोड भी शामिल है। इसके अन्‍तर्गत पुणे, अहमदनगर, बीड और औरंगाबाद शहर आयेंगे। आठ लेन के इस एक्‍सप्रेस वे पर वाहनों की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। समृद्धि एक्सप्रेस-वे के जरिये नागपुर से मुंबई की दूरी कम करने के बाद एक और सुखद खबर है। जल्द नागपुर और पुणे की दूरी भी कम होगी। सिर्फ 8 घंटे में यह सफर तय होगा। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने अपने इस महत्वाकांक्षी घोषणा में कहा है कि एक नया मार्ग बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग को जोड़ा जाएगा। इससे पुणे से नागपुर अथवा नागपुर से पुणे 8 घंटे में पहुंचना संभव हो सकेगा।

अन्य खबरे