Breaking News

2024 से पहले बीजेपी ने 4 प्रदेश अध्यक्ष बदले, दूसरी पार्टी से आए नेताओं को मिला तवज्जो

04 Jul, 2023 2447
संवाददाता/in24न्यूज 
 
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए हैं. इसमें बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए है. जिन राज्यों को नए अध्यक्ष मिले हैं उसमें पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं. इस लिस्ट से एक बात साफ हुई कि बीजेपी ने दूसरी पार्टी से आकर उसका दामन थामने वालों को तवज्जो दी है. बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड, सुनील जाखड़ को पंजाब की और पी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी दी है. इसके अलावा ओबीसी नेता राजेंद्र एटीला को तेलंगाना में चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.सुनील जाखड़ को अश्विनी शर्मा की जगह लाया गया है. सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था लेकिन 224 के चुनावों से पहले जिस तरीके से सुनील जाखड़ को पंजाब में बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा सुनील जाखड़ को हिन्दू चेहरे के रूप में पंजाब में सामने लायी है. ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी का अकाली दल के साथ दोबारा गठबंधन हो सकता है,  ऐसे में एक बार फिर हिंदू-सिख भाईचारे वाली राजनीति होगी.  

अन्य खबरे