Breaking News

38-38 सीटों पर लड़ेेेगी सपा-बसपा

12 Jan, 2019 1302

संवाददाता/in24 न्यूज़.

बुआ और बबुआ के बीच गठबंधन का विवाद फिलहाल सुलझ गया है. यही कारण है कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले आज यूपी में सपा-बसपा गठबंधन ने सीटों का ऐलान कर दिया. बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ मेें एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों का ऐलान किया. इस दौरान मायावती ने साफ कर दिया कि इस गठबंधन में कांग्रेस को कोई जगह नहीं है. प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक जैसी पार्टियां हैं. मायावती ने कहा कि जनता के हित में गेस्ट हाउस कांड भुलाकर सपा के साथ गठबंधन किया है. उन्होंने कहा कि सपा-बसपा मिलकर बीजेपी को हराएंगे.

अन्य खबरे