Breaking News

68 सीटों के लिए हिमाचल प्रदेश में जारी है वोटिंग

12 Nov, 2022 614
संवाददता/in24 न्यूज़.  

आज हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 412 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव परिणाम आठ दिसंबर को जारी किए जाएंगे। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। इनमें से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं मतदाता हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने जनता से वोट डालने की अपील की है। यहां अभी सत्ता बीजेपी के हाथों में हैं और कांग्रेस को यहां की परंपरा के अनुसार सरकार बदलने का भरोसा है तो वहीं बीजेपी को पूरी उम्मीद है कि वो एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी। हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 35 सीटों की जरूरत होगी। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाई थी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 35 सीटों की जरूरत होती है। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। कांग्रेस के खाते में 2017 में 21 सीटें, सीपीएम को 1 सीट और अन्य को 2 सीट मिली थी। बता दें कि मतदाताओं में अधिकतर ने बताया कि उन्होंने विकास के मुद्दे पर वोटिंग की।

अन्य खबरे