Breaking News

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बिना इजाजत वाले होर्डिंग्स को हटाने का दिया आदेश

15 Jul, 2026 24

संवाददाता/in 24 न्यूज़।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ओसवाल पार्क इलाके में बड़े होर्डिंग और इस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के तीन हाथ नाका के पास फुट ओवर ब्रिज पर लगे जन्मदिन के एक बडे बैनर के अचानक गिरने के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शहर में बिना इजाजत वाले होर्डिंग्स को तुरंत हटाने एवं सभी बड़े होर्डिंग को हटाने का आदेश दिया है और रौनक एड का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। साथ ही साथ ऐसे इलीगल कंपनी और स्ट्रक्चर इंजीनियर पर सक्त कारवाही होगी  वर्तक नगर प्रभाग समिति ओसवाल पार्क में रोड डिवाइडर में लगा एक अधिकृत कैंटिलीवर टाइप बड़ा होर्डिंग पिछले सप्ताह सोमवार 6 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे गिर गया था। भारी बारिश के कारण ये होल्डिंग गिरा था पर भली भाटी से छुट्टी का दिन था.तो इससे दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।लेकिन प्रशासन ने इस मामले को बड़ी गंभीरता से लिया है.यह मामला अभी ताजा ही था कि सोमवार 13 जुलाई को ठाणे के इस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के  तीन हाथ नाका के ओवर ब्रिज पर लगा एक जन्मदिन का बड़ा बैनर अचानक गिरा और निचे से गुज़र रहे एक मोटरसाइकिल पर सार दो शक्श पर जा गिरा।इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की जान बाल-बाल बच गईं. जिसे हे घटना की जानकारी उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली उन्होने तुरंत मनपा आयुक्त सौरभ राव को फोन करके शहर में सभी बिना इजाजत वाले होर्डिंग्स तुरंत हटाने का आदेश दिया।

    उपमुख्यमंत्री ने शहर में सभी बड़े होर्डिंग का तुरंत स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के भी सख्त आदेश दिए है.बारिश के दौरान तेज हवा चलना के कारण ऐसा कोई हादसा दोबारा न हो ऐसा पुष्टि की है साथ ही साथ उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया कि खतरनाक होर्डिंग्स और गैर-कानूनी होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए उपमुख्यमंत्री शिंदे के आदेश के तुरंत बाद मनपा का अपने काम में जुट गया है.ओसवाल पार्क इलाके में रौनक एड नाम की अद्वेर्तिसेमेंट कंपनी ने अपने होर्डिंग लगाया था ठाणे महानगरपालिका की चौक सौदी करण योजना के तहत अलग-अलग रस्ते के ब्यूटीफिकेशन के बदले में रौनक एड कंपनी को यह होर्डिंग लगाने की अनुमति दी गयी थी।  मजे की बात यह है कि एडवरटाइजिंग कंपनी ने 6 जून, 2026 को महानगरपालिका में होर्डिंग की अपडेट स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट जमा की थी.और यह ऑडिट रिपोर्ट एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर ने सर्वे कर के तैयार की थी। ‘स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट’ जमा होने के बाद होर्डिंग गिरने की घटना को मनपा ने गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है. मनपा ने संबंधित होर्डिंग की परमिशन पूरी तरह से रद्द कर दी है। साथ ही रौनक एड और संबंधित स्ट्रक्चरल इंजीनियर के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (बीएनएस), 2023 की धारा 125 के तहत चितळसर-मानपाडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। ठाणे मनपा की तरफ से शहर के सभी अवैध होर्डिंग के खिलाफ एक विशेष जांच  चलाया जा रहा है.

अन्य खबरे