Breaking News

अब पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया हुए BJP में शामिल

28 Dec, 2021 964

संवाददाता/in24 न्यूज़.
खेल की दुनिया से निकलकर पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया मंगलवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो हुए हैं। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि दिनेश मोंगिया ने 17 सितंबर 2019 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। दिनेश मोंगिया टीम इंडिया में एक ऑलराउंडर की भूमिका में चुने गए थे। दिनेश मोंगिया एक लेफ्ट हैंड बैट्समैन और स्पिन गेंदबाज थे। बता दें कि मोंगिया से पहले कई और क्रिकेटर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

अन्य खबरे