Breaking News

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को जान से मारने की धमकी

04 Mar, 2023 1153

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक दो मार्च की देर रात मेसी के परिवार की दुकान पर कुछ लोगों ने गोलीबारी की है। गोलीबारी के दौरान हमलावर दुकान के शीशे तोड़ गए। फायरिंग के बाद हमलावर एक नोट छोड़कर गए हैं जिसमें लिखा था कि मेसी हमें तुम्हारा इंतजार है। बता दें कि अर्जेंटीना के रोसारियो में मेसी के परिवार का एक सुपरमार्केट है। इस सुपरमार्केट पर ही दो बंदूकधारियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने कुल 14 गोलियां दुकान के शीशों पर दागी है, जिससे काफी नुकसान हुआ है। इस मामले में रोसारियो के मेयर का बयान भी सामने आया है। दरअसल बदमाशों ने सुपरमार्केट के बाहर एक नोट छोड़ा है जिसमें लिखा है कि मेयर रोसारियो भी लियोनेल मेसी और उसके परिवार को नहीं बचा सकेगा। नोट के मुताबिक वो खुद भी एक ड्रग तस्कर है। वहीं इस हमले के बाद मेयर पाब्लो जावकिन ने कहा कि जिस सुपरमार्केट को बदमाशों ने निशाना बनाया वो फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी का है। मेयर ने कहा कि बदमाशों का मकसद शहर में अराजकता फैलाना है। जानकारी के मुताबिक हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि विश्व फुटबॉल में मेसी ने पूरी दुनिया को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

अन्य खबरे