Breaking News

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत

12 Oct, 2020 803

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में एक और ऐतिहासिक जीत अपने नाम की है. आईपीएल 2020 का 27वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन की नाबाद 69 रनों की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डी काक और सूर्य कुमार यादव के अर्धशतकीय पारी के दम पर यह मुकाबला आसानी से अपने नाम किया. वहीं इस मैच में जीत के सात ही मुंबई इंडियंस ने एक इतिहास रच दिया, जो आईपीएल में आज तक कोई टीम नहीं कर पाई है. दरअसल, मुंबई इंडियंस का आईपीएल में मौजूदा सभी फ्रेंचाइजी के खिलाफ जीत प्रतिशत 50 प्रतिशत या उससे अधिक है और वो ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है. मुंबई से पहले कोई भी यह कारनामा नहीं कर पाया है. क्रिकेट के मैदान में जिस टीम में ज्यादा ऊर्जा है उससे लोगों की अलग ही उम्मीदें बनी रहती हैं.

अन्य खबरे