आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों पर फिलहाल रोक
12 Mar, 2020
1107
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आईपीएल पर भी कोरोना वायरस का साइड इफेक्ट दिखने लगा है. कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए सरकार की वीजा पाबंदियों के कारण कोई भी विदेशी खिलाड़ी इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए 15 अप्रैल तक उपलब्ध नहीं होगा। बीसीसीआई सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी जिससे टूर्नामेंट के भविष्य पर संशय के बादल छा गए हैं। कराए जाने की संभावना बढ़ रही है लेकिन इस लीग को स्थगित किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि 29 मार्च से मुंबई में शुरू हो रही इस प्रतियोगिता के शुरुआती चरण में लगभग 60 विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे।