Breaking News

आज आईपीएल में होगी चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स में भिड़ंत

07 Oct, 2021 920
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आईपीएल 2021 में आज चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडयम में होने जा रहा है। ये मुकाबला पंजाब की टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस वक्त पंजाब की टीम प्लेआफ से बाहर होने की कगार पर है। इसके अलावा सीएसके इस समय 13 मैचों में 9 जीत हासिल करके 18 अंक के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है तो वहीं पंजाब की टीम 13 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हासिल करते हुए छठे नंबर पर है। सीएसके की संभावित प्लेइंग इलेवन में रितुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, सुरेश रैना/राबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और जोस हेजलवुड के नाम हैं। तो वहीं पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, दीपक हुडा, शाहरुख खान, मोइसेस एनरिकेज, हरप्रीत बरार, मो. शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंहके नाम हैं। बता दें कि धोनी का यह आखिरी मैच हो सकता है।

अन्य खबरे