Breaking News

ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह नीदरलैंड को हराया

26 Oct, 2023 631

संवाददाता/in24 न्यूज़.
वर्ल्ड कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नया इतिहास रच दिया है। वनडे वर्ल्ड कप में कंगारू टीम ने नीदरलैंड पर 309 रन से जीत दर्ज की। यह वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी टीम की रन के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (104) और आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (106) के शानदार शतकों तथा स्टीव स्मिथ (71) और मार्नस लाबुशेन (62) के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ बुधवार को विश्व कप मुकाबले में 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए थे। बड़े स्कोर के दबाव में नीदरलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। उनका टॉप ऑर्डर पावरप्ले में ही चलता बना। 400 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रनों पर ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर एडम जाम्पा ने 4 और मिशेल मार्श ने 2 विकेट लिए। जबकि, अन्य गेंदबाजों के खाते में 1-1 विकेट आया। बता दें कि नीदरलैंड की करारी हार से यह साफ़ हो गया है कि ऑस्ट्रेलिया के सामने उसकी हालत बेहद खस्ता है।

अन्य खबरे