Breaking News

टोक्यो पैरालंपिक में हरियाणा के मनीष और सिंहराज का लहराया परचम

04 Sep, 2021 853

संवाददाता/in24 न्यूज़।
अब भारतीय खिलाड़ी लगातार देश का नाम रौशन करने की दिशा में अग्रसर हैं। टोक्यो ओलंपिक में सफलता का परचम लहराने के बाद हरियाणा के खिलाड़ियों का पैरालंपिक में भी जलवा बरकरार है। शनिवार को हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले मनीष नरवाल ने मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं सिंहराज ने भी इसी स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। खिलाड़ियों की सफलता से गदगद सरकार ने मनीष नरवाल को 6 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। वहीं रजत पदक विजेता सिंहराज अधाना को सरकार ने 4 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की। साथ ही दोनों खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया। जबकि सिंहराज ने 216.7 का स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि, रूस ओलंपिक समित के सर्जेइ मालिशेव ने 196.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। क्वालीफिकेशन में सिंहराज 536 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे। जबकि मनीष नरवाल 533 अंकों के साथ सातवें नंबर पर रहे। मनीष ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत की तीसरा स्वर्ण पदक जिताने में सफल रहे। इससे पहले अवनि लेखरा और सुमित अंतिल भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। सिंहराज की बात की जाए तो उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में अपना दूसरा पदक जीता है। इसे पहले सिंहराज ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उनके अवाला अवनि लेखरा भी दो पदक जीत चुकी हैं जिनमें एक स्वर्ण और एक ब्रांज मेडल शामिल है।  भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 15 पदक जीते हैं जिनमें तीन स्वर्ण, सात रजत और और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। पैरालंपिक में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मौजूदा समय में पदक तालिका में भारत 34वें स्थान पर है। बता दें कि ओलंपिक खेलों में जिस तरह भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया उससे बाकी खिलाडियों में भी ऊर्जा का जबरदस्त संचार हो रहा है।  

अन्य खबरे