Breaking News

धर्मशाला में कीवियों से बदला लेने उतरेगी रोहित ब्रिगेड, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

22 Oct, 2023 588

संवाददाता\in24news  

वर्ल्ड कप 2023 की दो टॉपर टीमें भारत और न्यूजीलैंड आज (22 अक्टूबर) धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने हैं. दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप में 4-4 मैच जीत चुकी हैं. वहीं दोनों ही टीमें इस मैदान पर 2016 में भी भिड़ंत हो चुकी है. वहीं दोनों ही टीमें इस मैदान पर 2016 में भी भिड़ंत हो चुकी है. तब भारत ने यहां जीत दर्ज की थी. बहरहाल, इस स्टेडियम में विराट कोहली का बल्ला खूब गरजा है. उनका वनडे बल्लेबाजी एवरेज यहां 100 के पार है. वहीं रोहित शर्मा वनडे के आंकड़े चिंताजनक हैं. वैसे भारत जब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने जब धर्मशाला में उतरेगा तो उसके जेहन में 9 जुलाई को 2019 की सेमीफाइनल में वर्ल्ड कप हार भी रहेगी. तब भारत फाइनल में पहुंचने से चूक गया था. मार्टिन गप्टिल के डायरेक्ट थ्रो महेंद्र सिंह धोनी को आउट कर भारत के मुंह से जीत छीन ली थी. वो 18 रनों की हार हार आज भी भी तमाम क्रिकेट फैन्स को उदास कर देती है. रोह‍ित शर्मा एंड कंपनी उस हार का बदला ब्याज सहित वसूलना चाहेगी. वहीं भारत आईसीसी टूर्नामेंट में 20 साल का सूखा खत्म करने के लिए उतरेगा. क्योंकि भारत आख‍िरी बार न्यूजीलैंड से किसी आईसीसी टूर्नामेंट में 2 दशक से ज्यादा समय से नहीं जीता है. भारत ने अंतिम बार न्यूजीलैंड को 14 मार्च 2003 को सेंचुरियन में 7 विकेट से वर्ल्ड कप में हराया था. उसके बाद से 5 बार आईसीसी इवेंट में भारत को क‍िव‍ियों के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा है. इनमें 2007, 2016 और 2021 का टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले शामिल हैं. वहीं 2019 वर्ल्ड कप की हार तो हर भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए गहरे घाव की तरह है. इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021  में भारत को न्यूजीलैंड से ही हार का स्वाद चखना पड़ा था. धर्मशाला के इस सुंदर स्टेडियम में अब तक कुल 8 वनडे हुए हैं. भारत ने कुल 5 मैच खेले हैं. इसमें भारत ने दो मैच जीते हैं, 2 हारे हैं और एक मैच रद्द रहा. 27 जनवरी 2013 को इस स्टेडियम में सबसे पहला वनडे इंग्लैंड और भारत के बीच हुआ था. तब अंग्रेजों ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. 17 अक्टूबर 2014 को भारत और वेस्टइंडीज की भिड़ंत हुई थी. तब भारत ने विंडीज टीम को 59 रनों से हराया था. 16 अक्टूबर को 2016 को टीम इंडिया ने यहां न्यूजीलैंड को 6 विकेट से पटखनी दी थी. तब आज के मैच में अनुपलब्ध हार्दिक पांड्या  ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी की थी और 31 रन देकर 3 विकेट झटके थे. हार्दिक उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच थे. श्रीलंका के खिलाफ 2017 में हुए वनडे में भारत को यहां हार मिली थी. वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां 2020 में खेला जाने वाला मैच बार‍िश की वजह से बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया था. किंग कोहली का बल्ला धर्मशाला के मैदान में गरजा है. वो यहां 3 मुकाबले खेले हैं. जहां उनके बल्ले से 106 के एवरेज से 212 रन बने हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 108.16  रहा है. वह धर्मशाला में रन बनाने के मामले में टॉपर हैं. वहीं विराट के बल्ले से इस वर्ल्ड कप में 85, 55 नॉट आउट, 16, 103 नॉट की पार‍ियां आई हैं. अगर वो न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ते हैं तो सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी कर लेंगे. हालांकि टीम इंडिया के कप्तान रोह‍ित शर्मा के स्टेट्स चिंताजनक हैं. उन्होंने यहां 3 मैच खेले हैं. जहां हिटमैन ने केवल 20 रन बनाए हैं. हालांकि, ज‍िस तरह का फॉर्म वर्ल्ड कप में उनका चल रहा है, वह इस आंकड़े को बदलकर रख सकते हैं.  

अन्य खबरे