Breaking News

धोनी की बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टीम इंडिया जीती वनडे सिरीज

18 Jan, 2019 1755

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

टीम इंडिया सुनहरे दौर से गुज़र रही है इसीलिए ऑस्ट्रेलिया में लगातार जीत के नए कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है. इसी कड़ी में महेंद्र सिंह धोनी का नाम आया है. गौरतलब है कि मेलबर्न में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में गेंदबाज़ों और बलबाज़ों के सहारे टीम इंडिया ने सात विकेट से मात देते हुए सीरीज अपने नाम कर लिया। इस जीत के प्रणेता के तौर पर उभरकर सामने आये महेंद्र सिंह धोनी. दोनी ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई. 70 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में कोई वनडे सिरीज जीती है. धोनी ने इस मैच में भी अर्धशतक लगाया. धोनी ने 114 गेंदों पर 87 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके अलावा केदार जाधव ने भी शानदार अर्धशतक लगाया. जाधव ने बेहतरीन 61 रन बनाए. वहीं कप्तान कोहली ने भी 46 रनों का योगदान दिया था.

 

 

अन्य खबरे