नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाके विराट कर सकते हैं धमाल
23 Oct, 2018
1772
संवाददाता/in24 न्यूज़.
टीम इंडिया के डैशिंग कैप्टन विराट कोहली के नाम दर्ज हो सकता है एक विश्व रिकॉर्ड। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरा वनडे मैच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच में तीन भारतीय खिलाड़ी है जो कुछ खास उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। इनमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल हैं। रन मशीन कोहली तो विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले इस मैच में तीन-तीन उपलब्धियां हासिल करने के साथ ही साथ एक विश्व रिकॉर्ड भी बना सकते हैं। कोहली के अलावा ओपनर शिखर धवन और महेंद्र सिंह धौनी के पास भी मौका होगा खास उपलब्धियां हासिल करने का। विराट के प्रशंसकों के लिए अब बारी है कि उन पल पलों का इंतज़ार करने का जब विराट के बल्ले से रनों का पहाड़ बनना शुरू हो और फिर उनकी झोली में गिरे नया वर्ल्ड रिकॉर्ड।