Breaking News

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम वनडे आज

24 Jan, 2023 550

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज  भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच तीसरा और अंतिम वनडे इंदौर (Indore) के होल्कर स्टेडियम (Holkar Stadium) में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारतीय टीम पहले दोनों मैच जीत चुकी है और वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त चुकी है। आज के मैच में भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। टीम में मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। उनकी जगह उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में भी एक बदलाव देखने को मिला है। तेज गेंदबाज जैकब डफी को मौका दिया गया है।

अन्य खबरे