Breaking News

लॉकडाउन में ग्रेट खली ने काटे युवक के बाल

03 Jun, 2021 1001

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट के बीच ऐसे कई लोग हैं जो अपना खाली समय अपने-अपने तरीके से गुज़ार रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज भारतीय खली एक युवक का बाल काटते नज़र आ रहे हैं। बता दें कि ग्रेट खली का वास्तविक नाम दलीप सिंह राणा है। चैंपियन दलीप सिंह राणा की भारत में बड़ी फैन फॉलोइंग है। द ग्रेट खली इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ अनोखा पोस्ट करते रहते हैं। साथ ही अपनी दिनचर्या लोगों से शेयर करते हैं। वहीं, एक बार फिर वह अपने इंस्टाग्राम के एक वीडियो की वजह से फिर से चर्चा में आ गए हैं। ऐसी ही जब खली ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो डाला तो उस वीडियो पर सैकड़ों कमेंट्स आए। वीडियो में वह एक लड़के का अनोखा हेयर कट कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों ने जमकर कमेंट किया। कुछ कमेंट्स इतने अजीबोगरीब हैं जिन्हें पढ़कर बेशक आपको हंसी आ जाएगी। इस वीडियो को देख कुछ लोग अजीबोगरीब रिक्वेस्ट करके उनसे मजे ले रहे हैं। फैन्स खली के इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर और सर बोलकर अजीबोगरीब रिक्वेस्ट कर रहे हैं। जैसे इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि सर इस लड़के को पकड़कर ब्रश बनाकर बाथरूम साफ कर दो। दूसरे यूजर ने लिखा कि सर, फूंक मारकर इसको टकला कर दो। ऐसे ही हजारों लोग अजीबोगरीब रिक्वेस्ट करके उनसे मजे ले रहे हैं। लॉकडाउन में इस तरह के वीडियो का अपना ही मज़ा है।

अन्य खबरे