Breaking News

अमेरिकी पॉट पर विस्फोट से 21 लोग झुलसे

13 Jul, 2020 826

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अमेरिका स्थित सैन डिएगो में नौसैन्य अड्डे पर एक पोत में विस्फोट और आग लगने से 21 लोग मामूली रूप से झुलस गए। अमेरिका पैसिफिक फ्लीट में ‘नेवल सरफेस फोर्स’ के प्रवक्ता माइक रैने ने बताया कि यूएसएस बोनहोम्मे रिचर्ड में रविवार सुबह नौ बजे से कुछ देर पहले आग लगी। रैने ने संक्षिप्त बयान में बताया कि झुलसे 17 नौसैनिकों और चार आम नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है. पोत में विस्फोट होने और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रैने ने बताया कि हादसे के समय पोत में करीब 160 लोग सवार थे। अगर ये हादसा और बढ़ता तो और भी लोगों पर ख़तरा पैदा हो सकता था. 

अन्य खबरे