Breaking News

आतंकवादी हाफिज सईद पाकिस्तान में गिरफ्तार

17 Jul, 2019 1185

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

 

भारत का दुश्मन और मुंबई हमले के मास्टर माइंड आतंकवादी हाफिज सईद के गिरफ्तार होने की खबर है. बताया जा रहा है कि आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान के लाहौर में गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि आतंकी हाफिज सईद प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का संस्थापक है. हाफिज सईद की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय विदेश मामलों के जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान ने ये कदम अमेरिका को ध्यान में रखते हुए उठाया है. दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 21 जुलाई को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान अमेरिका को अपनी साफ छवि दिखाने की कोशिश करेगा और ये जताएगा कि वह आतंकवाद के खिलाफ है. वह आतंकवादियों को पनाह नहीं देता. वहीं दूसरी ओर अमेरिका शुरू से ही आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के प्रति कड़ा रुख अपनाते आया है.

 

 

अन्य खबरे