Breaking News

आतंक का विरोध करनेवाली लड़की रूस की नज़र में आतंकी

01 Feb, 2023 761

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आतंक का विरोध आम बात है, मगर रूस ने यूक्रेन हमले का विरोध करने वाली 19 साल लड़की को आतंकी घोषित कर दिया है। रूस ने लडक़ी का नाम आईएसआईएस (ISIS) , अल-कायदा (Al-Qaeda) और तालिबान (Taliban) जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों सूची में डाल दिया है। लड़की  का नाम ओलेसा क्रिवत्सोवा (Olesya Krivtsova) है जो अपनी मां के साथ रूस के अर्खांगेलस्क शहर में रहती है। ओलेसा ने 8 अक्तूबर, 2022 को यूक्रेन के रूस पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट में उसने यूक्रेन पर रूसी हमले का विरोध किया था। साथ ही रूसी सेना की बेइज्जती भी की थी। इसके बाद से रूस ने कार्रवाई करते हुए उसे घर में नजरबंद कर दिया गया। इस दौरान ओलेसा क्रिवत्सोवा के पैर में एक ट्रैकर लगाया गया। इसके जरिए रूसी अथॉरिटीज उसकी हर सक्रियता पर नजर रख रही है। नजरबंद के दौरान ओलेसा ने अपने पैर पर एक स्पाइडर का टैटू बनवाया। इस स्पाइडर की बॉडी को पुतिन के चेहरे से रिप्लेस कर दिया गया है। साथ ही लिखा- बिग ब्रदर इज वॉचिंग यू। मतलब- बड़ा भाई तुम्हें देख रहा है। क्रिवत्सोवा पर सेना का अपमान करने के आरोप हैं। उसके वकीलों का कहना है कि उसे तीन से सात साल की सजा सुनाई गई है, लेकिन वे इस सजा को कम करवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। रूसी सेना को बदनाम करने के लिए छात्रा को तीन साल तक की जेल और आतंकवाद को समर्थित लेख लिखने के लिए उसे सात साल तक की जेल हो सकती है। हालांकि, वकील का कहना है, कि कुछ शर्तों को मानने के बाद क्रिवत्सोवा के मामले में जुर्माने जैसी नरम सजा की भी उम्मीद है। स्वतंत्र मानवाधिकार मॉनिटर OVD-Info ने कहा है, कि रूस में 2022 में इंटरनेट पर “आतंकवाद’ को सही ठहराने के आरोप में कम से कम 61 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से अब तक 26 को सजा सुनाई गई है। बता दें कि रूस और यूक्रेन का युद्ध अब भी जारी है। 

अन्य खबरे