Breaking News

कनाडा में मुंबई के दो ट्रेनी पायलटों की मौत

07 Oct, 2023 697

संवाददाता/in24न्यूज़.
आज कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के चिलिवैक शहर में हवाई अड्डे के पास एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। प्लेन हादसे में मारे गए तीन लोगों में से दो ट्रेनी पायलट मुंबई के रहने वाले थे। इनके नाम अभय गडरू और यश विजय रामुगडे था। हादसे के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पाइपर पीए-34 सेनेका, एक दो इंजन वाला हल्का विमान, स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग दो बजे (2100 जीएमटी), पर हवाई अड्डे से लगभग एक किलोमीटर दूर एक मोटल के बगल में गिर गया। दुर्घटना में पायलट सहित विमान पर सवार सभी लोगों की मौत हो गई। इस बीच, कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांचकर्ताओं को नियुक्त किया है और आगे की जांच शुरू है।

अन्य खबरे