Breaking News

कुत्ते से शादी करेगी पूर्व मॉडल

23 Jul, 2019 1341

संवाददाता/in24 न्यूज़.

कहते हैं कि शादी सात जन्मों का बंधन होता है, मगर क्या एक औरत किसी मर्द के बदले औरत से शादी कर सकती है! ये सवाल भले ही अटपटा है, मगर है तो सच ही. जी हाँ, एक मॉडल ने अपने कु्त्ते से शादी करने का फैसला लिया है. मॉडल रह चुकी एलिजाबेथ ब्रिटेन के बर्क्स की रहने वाली है. मॉडल रह चुकी यह महिला इससे पहले 220 पुरुषों के साथ डेट कर चुकी है. इतने सारे पुरुषों के साथ अनुभव अच्छा नहीं रहा. इसके बाद मॉडल ने अपने कुत्ते से शादी करने का मन बना लिया है. कुत्ते की उम्र 6 साल है. लेकिन इसमें सबसे बड़ी दिक्कत है कि क्या पादरी इस शादी के लिए मान जाएंगे. इस सवाल का जवाब देते हुए मॉडल एलिजाबेथ ने कहा कि उसे उम्मीद है कि वह एक चर्च के पादरी को कुत्ते से शादी के लिए मना लेगी. वहीं बताया जाता है कि एलिजाबेथ का दो बार एन्गेजमेंट हो चुका था, लेकिन उनकी कभी शादी नहीं हुई. एलिजाबेथ ब्रिटेन के बर्क्स की रहने वाली है. एलिजाबेथ का कहना है कि वह पुरुषों से थक चुकी हैं. उन्होंने कहा- मैं बीते 8 सालों में 6 डेटिंग साइट के जरिए 220 पुरुषों के साथ डेट पर गई. लेकिन ये अच्छा नहीं रहा. एलिजाबेथ ने कहा कि लोगन से शादी करके मैं ज्यादा खुश रहूंगी. वह कभी मुझसे दूर नहीं जाता. हम एक-दूसरे को प्यार करते हैं.


 

अन्य खबरे