Breaking News

तालिबान के साथ झड़प में चार पुलिस अधिकारी शहीद

10 Jul, 2021 839

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अफगानिस्तान तालिबान के साथ रातभर चली झड़प में चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। एक स्थानीय टीवी न्यूज चैनल ने यह जानकारी दी है। चैनल ने शनिवार सुबह अज्ञात स्रोत के हवाले से बताया कि हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्करगाह में अफगानिस्तान के पुलिस अधिकारियों और तालिबान के बीच रातभर संघर्ष चला है। तालिबान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के फराह प्रांत में अबू नसर फराही तलाश चौकी को जब्त कर लिया गया। यह तलाश चौकी अफगानिस्तान और ईरान की सीमा पर स्थित है। तालिबान की काबुल शहर में भी अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों के साथ झड़प हुई। यहां तनाव का माहौल बरकरार है। 

अन्य खबरे