नवाज़ शरीफ एयर एंबुलेंस से लंदन रवाना
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. पाकिस्तान में सफल इलाज नहीं हो पाने के कारन उन्हें इलाज के लिए लंदन जाना पड़ा है. गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इलाज कराने के लिए मंगलवार को यहां से एयर एंबुलेंस से लंदन रवाना हो गए. डॉन न्यूज के अनुसार, उनके साथ उनके भाई और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ और निजी फिजीशियन अदनान खान समेत अन्य लोग भी हैं. मंगलवार तड़के दोहा से यहां पहुंची एयर एंबुलेंस में सघन चिकित्सा इकाई और एक ऑपरेशन थियेटर के साथ-साथ डॉक्टरों और सहयोगी डॉक्टरों की एक टीम है. मंगलवार तड़के पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने कहा कि रवानगी से पहले डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया और यात्रा के दौरान सेहत ठीक रखने के लिए स्टेरॉएड्स और अन्य दवाइयां दीं.