पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लगा बड़ा झटका
21 Oct, 2022
697
ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अयोग्य करार देते हुए उन्हें एक बड़ा झटका दिया है. दरअसल संपत्ति छिपाने के आरोप में चुनाव आयोग ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अयोग्य घोषित कर दिया. दरअसल, सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के सांसदों ने अगस्त में पाकिस्तान के चुनाव आयोग के समक्ष में इमरान खान के खिलाफ एक मामला दायर किया था, जिसमें उन्होंने राज्य के भंडार (तोषाखाना) से रियायती मूल्य पर खरीदे गए उपहारों की बिक्री से आय का खुलासा करने में विफल रहने के लिए उन्हें अयोग्य करने की मांग की गई थी. पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय पीठ ने इस्लामाबाद में ईसीपी सचिवालय में इमरान खान के खिलाफ फैसले की घोषणा की.