Breaking News

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

27 Dec, 2019 1327

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

पड़ोसी देश का मतलब संभवतः पाकिस्तान भूल गया है. संघर्ष विराम के बाद भी अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है पाकिस्तान। गौरतलब है कि पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर राजौरी एवं पुंछ जिले में शुक्रवार को जबरदस्त गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर लगभग सवा एक बजे पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।  प्रवक्ता ने बताया कि कल रात भी, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से लगते पुंछ-राजौरी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। उकसावे की इस कार्रवाई का भी पुरजोर जवाब दिया गया।   

अन्य खबरे