Breaking News

पीएम मोदी से मानवीय मदद के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लिखी चिट्ठी

12 Apr, 2023 1016
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पिछले एक साल से अधिक समय से रूस से जंग लड़ रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को चिट्ठी भेजी है। इस चिट्ठी में उन्होंने पीएम मोदी से यूक्रेन के लिए अतिरिक्त मानवीय सहायता भेजने का अनुरोध किया है। यह अनुरोध ऐसे समय आया है जब यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन जापारोवा भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आई हुई हैं। जापारोवा ने कल भारत की उप विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को संबोधित राष्ट्रपति जेलेंस्की की यह चिट्ठी उन्हें सौंपी थी। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि यूक्रेनी मंत्री ने यह भी प्रस्ताव दिया कि यूक्रेन में बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण भारतीय कंपनियों के लिए एक अवसर हो सकता है। बता दें कि पीएम मोदी पहले ही इस युद्ध का अपरोक्ष रूप से विरोध कर चुके हैं।

अन्य खबरे