Breaking News

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज कर सकते हैं सरेंडर

05 Apr, 2023 933

संवाददाता/in24 न्यूज़।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) आज सरेंडर कर सकते हैं। ट्रंप पोर्न फिल्म स्टार को सीक्रेट पेमेंट देने के मामले में मैनहट्टन कोर्ट (Manhattan Court) में पेश होंगे। ट्रंप कोर्ट में पेशी के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। ट्रंप पर 30 मार्च को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को सीक्रेट तौर पर पैसे देने के मामले में आरोप तय किए गए थे। इस मामले ने अमेरिका में हलचल मचा रखी है और ट्रंप के समर्थकों का जमावड़ा न्यूयॉर्क में देखा जा रहा है। यही वजह है कि ट्रंप टावर से लेकर मैनहटन की उस अदालत तक 35 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जहां पूर्व राष्ट्रपति की पेशी होनी है। कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मामले में ग्रैंड ज्यूरी इस बात पर राज़ी हुई है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को औपचारिक रूप दिया जाना चाहिए। भारतीय समयानुसार रात को करीब 11:15 बजे ट्रंप की पेशी होगी और उन्हें अदालत में बताया जाएगा कि उनके ऊपर क्या आरोप तय किए गए हैं। जाहिर है ट्रंप के लिए यह समय मुश्किल भरा है।

अन्य खबरे