फर्जी खातों के मामले में जरदारी गिरफ्तार
10 Jun, 2019
1336
संवाददाता/in24 न्यूज़.
फर्जी खातों के मामले में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक फेक बैंक अकाउंट केस में जरदारी को गिरफ्तार किया गया है. एनएबी ने आसिफ अली जरदारी को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को फर्जी खातों के मामले में 9 मई को समन किया था. लेकिन जब वो नहीं पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.