Breaking News

बीवी को झूठ बोला तो गर्लफ्रेंड के साथ इटली में कोरोना ने जकड़ा

25 Mar, 2020 893

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अपनी पत्नी को बिजनेस ट्रिप पर जाने की बात कहकर गर्लफ्रेंड के साथ इटली जानेवाले एक शख्स कोरोना की चपेट में आ गया. बता दें कि यह मामला ब्रिटेन का है, जहां एक शख्स अपनी पत्नी से झूठ बोलकर गर्लफ्रेंड के साथ इटली में घूमने गया था, लेकिन जब वो लौटा तो कोरोना पॉजिटिव मिला। इस महामारी के खौफ से भी उसने किसी को नहीं बताया कि वह किसके साथ इटली गया था। यह घटना पिछले हफ्ते की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैसे से यह शख्स ब्रिटेन का एक कारोबारी है। इस शख्स ने अपनी पत्नी से बिजनेस ट्रिप के बहाने बनाकर गया था, जब वह ट्रिप से वापस लौटा तो कोरोना से संक्रमित हो गया। इस बारे में जब उससे पत्नी ने पूछा तो उसने बताया कि बिजनेस ट्रिप के दौरान ही वह कोरोना का शिकार हुआ है। उसने अपने इटली के दौरे के बारे में पत्नी को कुछ भी नहीं बताया।  हालांकि डॉक्टरों के सामने कारोबारी का झूठ चल न सका और उसने बता दिया कि वह इटली गया था, जहां वह कोरोना से संक्रमित हुआ। हालांकि उसने डॉक्टरों को भी यह नहीं बताया कि उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी थी।

अन्य खबरे