राम मंदिर के फैसले से नाखुश पाक के मंत्री
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अयोध्या और राम मंदिर के फैसले पर जहां दुनिया भर की नज़रें टिकी थीं, वहीं पाकिस्तान के एक सनकी मंत्री को सुप्रीम कोर्ट का फैसला हजम नहीं हो रहा है. गौरतलब है कि पाकिस्तान के मंत्री फव्वाद हुसैन को इस फैसले से सबसे ज्यादा मिर्ची लगी है. उन्होंने एक ट्वीट के जरिये भारत के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को अनर्गल और अनैतिक बताते हुए ऐसी टिप्पणी की है, जो उनकी बौखलाहट को ही साबित करती है. इसके पहले भी फव्वाद हुसैन भारत के चंद्रयान-2 और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर बेतुकी बयानबाजी कर ट्रोल हो चुके हैं. इसके बावजूद वह बेवकफी भरी बातों से बाज नहीं आ रहे हैं. शनिवार को अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले से जुड़ी ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए उन्होंने उसे शर्मनाक, अनैतिक और बेतुका करार दिया. गौरतलब है कि शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की खंडपीठ ने एकमत से फैसला दिया. इसके तहत सर्वोच्च न्यायालय ने अब तक विवादित कही जा रही जमीन को केंद्र के हवाले कर तीन महीने के अंदर मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि अयोध्या में मस्जिद के लिए महत्वपूर्ण स्थान पर 5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की बात कही. अदालत ने स्पष्ट करते हुए कहा था कि आस्था और विश्वास को दरकिनार नहीं किया जा सकता है, लेकिन अदालत किसी धर्म को दूसरे से कमतर नहीं आंक सकती है.