Breaking News

रूस के सनकी सैनिक ने अपने ही साथियों पर गोली चलाई, 8 की मौत

26 Oct, 2019 1033

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दुनिया के किसी भी देश का सैनिक हो उसकी सबसे पहली जवाबदारी देश की रक्षा होती है. मगर रूस के साइबेरिया मिलिट्री बेस पर एक रूसी सैनिक ने अपनी साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. इस घटना में आठ सैनिकों की मौत हो गई है. साथ ही दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं. मामला शुक्रवार का है. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी सैनिक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. जिसके चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया. आरोपी सैनिक की पहचान रामिल शाम्सुतदिनोव के रुप में हुई हैं. रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि आरोपी सैनिक को हिरासत में ले लिया गया है. नर्वस ब्रेकडाउन होने की वजह से जवान ने इस घटना को अंजाम दिया है. मंत्रालय ने कहा है कि वह अपनी मिलिट्री ड्यूटी के साथ सहज महसूस नहीं कर रहे थे. दोनों घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां वह खतरे से बाहर हैं.

अन्य खबरे