Breaking News

हाफिज सईद की गिरफ्तारी पाकिस्तान का आंखों में धूल झोंकने जैसा

25 Jul, 2019 1164

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

पाकिस्तान जितना चाहे अपनी छवि बदलने की कोशिश कर ले, पर  सच तो यही है कि उसकी हर बात में झूठ का मुलम्मा चढ़ा होता है. गौरतलब है कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. खुलासा हुआ है कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी का दिखावा कर पाकिस्तान दुनिया के साने अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है. हाफिज की गिरफ्तारी को लेकर यूनाइटेड किंगडम में पूर्व पाकिस्तान दूत वाजिद शमसूल हसन ने पाकिस्तान की कार्रवाई को आंख में धूल झोंकने जैसा बताया है. एक न्यूज पोर्टल को लिखे कॉलम में उन्होंने बताया कि मुंबई में 26/11 के हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की गिरफ्तारी आंखों में धूल झोंकने जैसा है. उन्होंने दावा किया कि यह सब केवल अमरीका को खुश करने के लिए किया जा रहा है. लेख में हसन ने लिखा जमात-उद-दावा के चीफ की नवीं बार हुई गिरफ्तारी सीधे-सीधे पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की वाशिंगटन यात्रा से जुड़ी है. हसन ने ट्रंप के उस ट्वीट का भी जिक्र किया, जो उन्होंने हाफिज की गिरफ्तारी के तुरंत बाद किया था.


हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. खुलासा हुआ है कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी का दिखावा कर पाकिस्तान दुनिया के साने अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है.

हाफिज की गिरफ्तारी को लेकर यूनाइटेड किंगडम में पूर्व पाकिस्तान दूत वाजिद शमसूल हसन ने पाकिस्तान की कार्रवाई को आंख में धूल झोंकने जैसा बताया है. एक न्यूज पोर्टल को लिखे कॉलम में उन्होंने बताया कि मुंबई में 26/11 के हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की गिरफ्तारी आंखों में धूल झोंकने जैसा है. उन्होंने दावा किया कि यह सब केवल अमरीका को खुश करने के लिए किया जा रहा है. लेख में हसन ने लिखा जमात-उद-दावा के चीफ की नवीं बार हुई गिरफ्तारी सीधे-सीधे पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की वाशिंगटन यात्रा से जुड़ी है. हसन ने ट्रंप के उस ट्वीट का भी जिक्र किया, जो उन्होंने हाफिज की गिरफ्तारी के तुरंत बाद किया था.

अन्य खबरे