हामिद निहाल 6 साल बाद पाक से भारत लौटे
20 Dec, 2018
1589
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक लड़की से मिलने की कितनी बड़ी सज़ा होती है यह पाकिस्तान से भारत वापस आए हामिद निहाल से बेहतर शायद ही कोई जनता हो! गौरतलब है कि जासूसी के आरोप में छह साल पाकिस्तान की जेल में रहकर भारत लौटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हामिद निहाल अंसारी बृहस्पतिवार सुबह अपने गृहनगर मुंबई पहुंचे। दो दिन पहले अंसारी को वाघा-अटारी सीमा पर भारत को सौंपा गया था। उनके पिता निहाल अंसारी ने बताया कि 33 वर्षीय अंसारी अपने परिजनों के साथ सुबह एअर इंडिया के एक विमान से नयी दिल्ली से रवाना हुए और करीब साढ़े नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पहुंचे। मुंबई आने के बाद हामिद के परिजनों ने उनका जमकर इस्तकबाल किया और उन्हें देश लौटने पर मुबारकबाद दी.