Breaking News

हिज़ाब की वजह से अमेरिका में महिला को खेलने से रोका

05 Oct, 2020 880

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
हिज़ाब पहनने से अमेरिका में एक हाई स्कूल वॉलीबाल मैच में एक महिला खिलाड़ी को मैच खेलने से रोक दिया गया। खबरों के मुताबिक, नजाह अकील 15 सितंबर को मैच से पहले वार्म अप कर रही थीं तभी उनके कोच ने उन्हें बताया कि रैफरी ने उन्हें हिजाब के साथ खेलने से मना कर दिया है। नियमों का हवाला देते हुए रैफरी ने कहा कि नजाह को हिजाब पहनने से पहले टेनेसी सेकेंड्री स्कूल एथलेटिक संघ से मंजूरी लेनी होगी। नजाह के पास दो विकल्प थे। या तो वो हिजाब उतार कर मैच खेलें या फिर बाहर बैठें। उन्होंने दूसरा विकल्प चुना। नजाह के हवाले से बताया गया है कि मैं काफी गुस्सा और दुखी थी और हैरान भी क्योंकि मैंने पहले कभी इस नियम के बारे में नहीं सुना था। यह नियम नहीं है। मुझे समझ नहीं आता कि मुझे अपना हिजाब पहनने के लिए मंजूरी की जरूरत क्यों है। यह मेरे धर्म का हिस्सा है। बहरहाल अब इसपर नई बहस छिड़ गई है.

अन्य खबरे