Breaking News

20 साल से जेल में बंद दो भाइयों को अमेरिका ने पाकिस्तान भेजा

24 Feb, 2023 719

संवाददाता/in24 न्यूज़।
अमेरिका (America) के ग्वांतानामो बे जेल (guantanamo bay prison) में बंद दो और पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है, जिससे यह संख्या घटकर 32 रह गई है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि रक्षा विभाग ने अब्दुल रब्बानी और मोहम्मद रब्बानी (bdul Rabbani and Mohammad Rabbani) को ग्वांतानामो बे जेल की हिरासत से पाकिस्तान वापस भेजने की घोषणा की। रब्बानी भाई 20 साल तक अमेरिकी हिरासत में रहे और उन पर कभी भी किसी अपराध का आरोप नहीं लगा। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि उन्हें 9/11 के मद्देनजर एक आतंकवादियों के लिए सेफ हाउस संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 1.5 साल तक अफगानिस्तान में सीआईए द्वारा संचालित ब्लैक साइट पर रखे जाने के बाद वे क्यूबा में ग्वांतानामो बे के तट पर स्थित जेल पहुंचे। अमेरिकी खुफिया फाइलों में जिन भाइयों को पाकिस्तानी नागरिक बताया गया है, वे वास्तव में सऊदी अरब में पैदा हुए और पले-बढ़े हैं तथा जातीय रूप से रोहिंग्या हैं। पेंटागन ने बताया कि 32 शेष बंदियों में से 18 स्थानांतरण के पात्र हैं, 12 समीक्षा या सैन्य आयोग की प्रक्रिया में हैं, और दो को दोषी ठहराया गया है। बता दें कि लंबे आरसे से जेल में बंद अब्दुल रब्बानी और मोहम्मद रब्बानी के लिए अपने वतन जाने का रास्ता साफ़ हो गया है।  

अन्य खबरे