Breaking News

अंधविश्वास फ़ैलाने के मामले में बाबा धीरेंद्र शास्त्री की मिली क्लीन चिट

25 Jan, 2023 588

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विवादों में घिरे बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Baba Pandit Dhirendra Shastri) को नागपुर पुलिस (nagpur police) ने क्लीन चिट (clean chit) दे दी है। ये क्लीनचिट धीरेंद्र शास्त्री पर लगे अंधविश्वास (blind faith) फैलाने के आरोपों को लेकर है। धीरेंद्र शास्त्री का नागपुर में 5 से 11 जनवरी के बीच कार्यक्रम हुआ था जिसमें बाबा पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा था। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव ने शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं जांच के बाद अब नागपुर पुलिस ने बाबा को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि बाबा के ऊपर जो आरोप श्याम मानव की ओर से लगाए गए थे वे पूरी तरह से निराधार हैं। हमने जांच में पाया कि बाबा ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे कि उनके ऊपर अंधविश्वास फैलाने जैसा आरोप साबित हो। बता दें कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री स्वयं को बजरंग बली का भक्त और सेवक बताते हैं।

अन्य खबरे