Breaking News

अज्ञात हमलावर ने महिला पर एसिड फेंका

08 Mar, 2021 880

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज भले ही पूरा विश्व महिला दिवस मना रहा है, मगर आज भी महिला सुरक्षा की बात की जाए तो अनेक खामियां सामने आती हैं। महिला दिवस के मौके पर ही आज हैदराबाद के मेदक जिले में एक महिला पर एसिड से हमला किया गया। बता दें कि विवाहिता पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। अल्लादुर्गम मंडल के गडि पेद्दापुर में विवाहिता पर जब अज्ञात व्यक्ति एसिड फेंककर फरार हो गए तो स्थानीय लोगों ने पीड़िता को हैदराबाद के उस्मानिया अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार पीड़ित महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने पीड़िता की पहचान मलकापुर के तंडा निवासी चत्रुबाई के रूप में की है। अबतक हमलावर के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे